khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 6:51 PM (IST)
बारां। रानीबड़ौद कस्बे में ‘‘मेरा देश बदल रहा है-आगे बढ़ रहा है’’ थीम पर विशेष जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से किशनगंज ब्लाॅक में हुए कार्यक्रम की शुरुआत जनचेतना रैली से हुई। किशनगंज के प्रधान सेवाराम मीना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद हुए कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय कोटा ने बताया कि इसका मुख्य मकसद लोगों में जागरुकता लाना है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, जिला लीड बैंक महिला एवं बाल विकास विभाग, वित्तीय साक्षरता केन्द्र बारां, राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम, स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के कोर्डिनेटर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।