राह देखते रहे लोग रैलियों में नहीं पहुंचे भगवंत मान
khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 00:17 AM (IST)
भटिंडा। आम आदमी पार्टी के संसद मैंबर भगवंत मान की संगत मंडी, मुक्तसर साहिब और कोटकपूरा में 3 रैलियां होनीं थी जिसके चलते लोग सारा दिन आप नेता भगवंत मान का इंतजार करते रहे परन्तु मान इनमें से एक भी रैली में नहीं पहुंचे।
इसके बाद आप नेता लोगों समक्ष तरह -तरह के बहाने बनाते हुए नजर आए। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब भगवंत मान नहीं आए तो लोग निराश ही वापस घरों को चले गए और पंडाल खाली हो गए।
इस मौके लोगों को मान के खिलाफ पत्रकारों का रोष प्रदर्शन जरूर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि भगवंत मान जब संगत मंडी की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में से ही वह मोड़ मंडी की तरफ गए क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि रास्ते में अकाली वर्कर उन्हें काली झंडियां दिखाने वाले हैं।