भीलवाड़ा। शहर में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर झंडे लगाने से बढ़े विवाद के बाद शांति समिति की बैठक में लिए गए बैनर व झंडे नहीं लगाने के प्रस्ताव पर गुरुवार को शहर के कई क्षेत्रों से सार्वजनिक स्थानों से बैनर व झंडियों को हटाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल सहित कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला कलक्टर आनन्दी लाल वैष्णव ने कहा कि पिछले दिनों झंडी लगाने के मामले में विवाद हो गया था। उसके बाद प्रशासन ने दोनों समाजों के प्रबुद्ध लोगों की शांति समिति की बैठक की थी। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर बैनर व झंडी नहीं लगाने का फैसला किया गया। इस पर प्रशासन ने गुरुवार से सार्वजनिक स्थानों बैनर व झंडियों को हटाने की मुहिम शुरू की है। इसमें विद्युत व टेलीफोन पोल के साथ ही चौराहे पर लगी झंडियों को हटाया जा रहा है।
ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू