attacked on shiv Sena candidate supporters four injured in gonda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवसेना प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला,चार घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 10:55 AM (IST)
शिवसेना प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला,चार घायल
तेज प्रताप सिंह,गोंडा। जिले में मतदान सम्पन्न होने के बाद देर शाम शहर के मुन्नन खां चौराहे पर स्थित एक मैरेज हाल के पास शिवसेना के विधानसभा प्रत्याशी महेश तिवारी के समर्थकों पर हमला कर दिया गया जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोंडा सदर सीट से शिवसेना प्रत्याशी महेश नारायण तिवारी के समर्थक सत्येंद्र मिश्र निवासी चड़ौवा थाना वजीरगंज अपने अन्य साथियों के साथ जा रहा था। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के मुन्नन खां चौराहे पर स्थित एमके मैरेज हाल के पास पहुंचा था कि भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह व उनके दर्जनों समर्थकों ने उसे रोक लिया और लोहे की रॉड व हाकियों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सत्येंद्र समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी होते ही महेश तिवारी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। भनक लगते ही कोतवाल नगर भी दलबल के साथ वहां पहुंच गए और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया। इस बीच महेश तिवारी समर्थकों के साथ पहुंचकर कोतवाली घेर लिए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आक्रोशित महेश समर्थकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने उन्हें बल पूर्वक खदेड़ दिया। इस बीच कोतवाली में जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिवसेना प्रत्याशी महेश नारायण तिवारी के शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement