Attack Sharp weapons murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धारदार हथियार से हमला कर की युवक की हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 7:29 PM (IST)
धारदार हथियार से हमला कर की युवक की हत्या
झांसी। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हाथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामला दर्ज कर लिया। जनपद के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के कड़ौरा के जंगलों में स्थानीय लोगों ने एक युवक की लाश खून से सनी देखी। यह देख स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में शिनाख्त कराई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लाश की विशाल सिंह गुर्जर के रुप में शिनाख्त की गई। मृतक की हत्या किसने और क्यों की। यह स्पष्ट नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इसके बाद मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement