भीलवाड़ा। ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालक को उसके खलासी ने चाकू मार दिया। जिसके कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुसिल के अनुसार चितौडग़ढ़ जिले के रोलाहेडा ग्राम निवासी चालक प्रमोद सुवालका ने कहा कि मैने कुछ दिनों के लिए खलासी को ट्रक चलाने के लिए दिया था। लेकिन उसने ट्रक किसी अन्य खलासी को दे दिया। जब वह रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर में उससे बात करने पहुंचा तो उसने झगडऩा शुरू कर दिया। उसके बाद उसने अपने पास से चाकू निकाला और मुझ पर वार करके भाग गया। प्रताप नगर थाना पुलिस ने खलासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।