Assembly prisident saw itself illegal mining, ordered to stop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध माइनिंग की जगह पहुंच गए विधानसभा अध्यक्ष, रोकने के दिए निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 9:53 PM (IST)
अवैध माइनिंग की जगह पहुंच गए विधानसभा अध्यक्ष, रोकने के दिए निर्देश
यमुनानगर। यहां के हथनीकुंड बैराज में लगातार हो रही अवैध माइनिग को लेकर ग्रामिणों के सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने कहा है कि अवैध माइनिंग के कारण यमुना नदी पर बने बांध कभी भी टूट सकता है जिससे दर्जनों गांव तबाह हो जाएंगे। मामले को बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कई घाटों का दौरा किया और अवैध माइनिग रोकने के निर्देश दिए। यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज से लेकर कई किलोंमीटर तक अवैध माइनिग का धंधा जोरशोर से चल रहा है और ऐसे में माइनिग अधिकारियों की मिलीभग्त के चलते इस काम में कोई ज्यादा रोक टोक भी नही है हालाकि दिन प्रतिदिन अवैध माइनिग माफिया ने माइनिग शुरू होने से पहले ही जबरदस्त खुदाई शुरू कर दी है जिसके चलते यमुना नदी के किनारे बसे दर्जनो गांव अपने आप को तबाह महसूस कर रहे है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement