assembly candidate laid the foundation of hospice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा उम्मीदवार ने रखी धर्मशाला की नींव

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 9:51 PM (IST)
विधानसभा उम्मीदवार ने रखी धर्मशाला की नींव
नवांशहर। अकाली दल के हलका उम्मीदवार जरनैल सिंह वाहद ने रविवार को मोहल्ला नई आबादी में 13 लाख 18 हजार की लागत से बनने वाली एससी भाईचारे की धर्मशाला की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने भूमि पूजन कर जमीन में कुदाल चलाई। साथ ही कहा कि राज्य सरकार की धार्मिक यात्रा योजना के तहत हलका नवांशहर के लोगों के लिए पांच बसों का इंतजाम किया गया है। इसमें श्री अमृतसर साहिब, सालासर धाम राजस्थान, गुगा माड़ी सिरसा, श्री आंनदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी और खुरालगढ़ साहिब धार्मिक स्थानों पर संगत को दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रकाश सिंह बादल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं। जो हर धर्म और हर वर्ग की धार्मिक यात्रा के लिए बसों का प्रबंध करवा रही है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान गुरचरण अरोड़ा, यूथ अकाली दल के शहरी प्रधान कुलजीत सिंह लक्की, पार्षद परम सिंह खालसा, अकाली नेता बीबी सीस कौर, हरमेश कौर बीका, प्रदीप कौर, धमेन्द्र, रमन कुमार, कुलदीप सिंह दीपा, लखबीर कौर, सोहन लाल सलेमपुरी, परणे कुमार, लाल चंद और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement