ASI arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 10,000 in Karnal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करनाल में एएसआई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जुलाई 2026 6:09 PM (IST)
करनाल में एएसआई 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
खास खबर। करनाल हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करनाल जिले के थाना कुंजपुरा में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनुज को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 17 दिनांक 28 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना कुंजपुरा में जांच अधिकारी के रूप में तैनात एएसआई अनुज ने उसके चचेरे भाई प्रेमचंद, अत्तर सिंह, सुरेंद्र (पुत्र लोटी राम), अखिल (पुत्र सुरेंद्र) तथा अन्य के विरुद्ध दर्ज एक शिकायत में कार्रवाई को डिस्पोज ऑफ करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये ले चुका था तथा शेष 10,000 रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 094178-61064 पर दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement