ashtadhatu stolen thieft case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने अष्टधातु चोरी की बदलवायी तहरीर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 10:52 PM (IST)
पुलिस ने अष्टधातु चोरी की बदलवायी तहरीर
जौनपुर। बक्शा पुलिस ने बीते मंगलवार की रात्रि चितौड़ी गांव से करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी अष्टधातु की चोरी गयी मूर्ति के मामले में पुनः दुसरी तहरीर लिखवाकर सामान्य मूर्ति चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। अष्टधातु की मूर्ति न दिखाने से क्षुब्ध मन्दिर सरंक्षक व पुजारी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। उक्त गांव निवासी राधेश्याम गुप्त एवं कृष्णचन्द गुप्त घर के समीप पुस्तैनी मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति की पूजा किया करते थे। दोनों परिवार के लोग एक-एक माह की पारी लगाकर उक्त वेष कीमती मूर्ति का पूजा पाठ किया करते थे।घटना की रात्रि सुबह कीमती मूर्ति चोरी देख लोग अवाक् रह गये। घटना के दिन राधेश्याम ने पुलिस को अष्टधातु चोरी की लिखित तहरीर दी। चोरी की सुचना पर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने जाँच के दौरान अष्टधातु चोरी को ही संदिग्ध बता दिया। मन्दिर सरंक्षक राधेश्याम एवं कृष्णचन्द ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष बक्शा थाने बुलवाकर पहले दी गयी अष्टधातु चोरी की तहरीर जबरन बदलवा दिए तथा पुनः दुसरी तहरीर लिखवाकर उसमे अष्टधातु की मूर्ति की जगह सामान्य मूर्ति लिखवा दिए। जबकि राम, लक्ष्मण एवं सीता जी की डेढ़ सौ वर्ष पुरानी मूर्ति पूर्वजो ने स्थापित करवायी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो कि चोरी गयी मूर्ति की लीपापोती का आरोप लगाया गया है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement