Advertisement
ज्वालामुखी में आषाढ़ गुप्त नवरात्र शुरू, विधायक संजय रतन ने किया कन्या पूजन

गुप्त नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन प्रसिद्ध समाजसेवी ज्ञानेश्वर शर्मा के साथ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कन्या पूजन कर मातृशक्ति का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की उन्नति, जनकल्याण, प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में गुप्त नवरात्र के अवसर पर विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान का भी शुभारंभ किया गया। वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुए इस अनुष्ठान में नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन एवं विशेष पूजन संपन्न होंगे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु इन धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। इसी अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का भी शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान कथावाचक ने मां भगवती की महिमा, शक्ति स्वरूप और धर्म, आस्था तथा मानव जीवन में देवी उपासना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया और धार्मिक वातावरण में पूरी श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई।
मंदिर अधिकारी अजय मंडयालने विधायक संजय रतन का मंदिर पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने गुप्त नवरात्र के दौरान मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक संजय रतन ने कहा कि श्री ज्वालामुखी मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
गुप्त नवरात्र साधना, शक्ति उपासना और आध्यात्मिक साधना का विशेष पर्व है। उन्होंने कहा कि मां ज्वाला सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा प्रदेश और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा मंदिर की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ज्वालामुखी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



