मेरठ।अपनी मांगो को लेकर पिछले काफी
समय से धरने पर बैठी आशा कार्यकत्री का धरना प्रदर्शन आज भी कलक्ट्रेट परिसर में
जारी रहा किंतु उनकी किसी के द्वारा सुध न लिये जाने से नाराज कार्यकत्री जुलूस के
रूप में नारेबाजी करती हुई डीएम आवास पर पहुंच गई तथा उन्होंने डीएम से मिलने की
मांग को लेकर वहीं गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान संगठन की पदाधिकारी
ने कहा कि नव दुर्गा बीत गई तथा दशहरे का पर्व भी बीत गया किंतु इसके बावजूद भी
शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों की तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है जिसके चलते ही
त्योहारों पर भी आशा कार्यकत्री अपनी मांगों केा लेकर धरने प्रदर्शन पर बैठने के
लिये मजबूर है। डीएम आवास पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच
गई तथा उन्होंने महिलाओं को समझाकर शांत किया।