Armed miscreants robbed Petrol pump-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना पेट्रोल पम्प में डाली डकैती

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 11:37 AM (IST)
हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना पेट्रोल पम्प में डाली डकैती
कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में दूसरी बार असलहधारी डकैतों ने पेट्रोलपम्प को अपना निशाना बनाया। पम्पकर्मियों को बेरहमी से पीटकर लाखों रूपये की नकदी व इंजन आयल लेकर फरार हो गए। साढ़ चौकी के कुढ़नी इलाके में अखिलेश सिंह के किसान सेवा केन्द्र नाम से पेट्रोल पम्प है। बीती रात आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोला और पम्प में मौजूद तीन कर्मचारियों को बंधक बना कर बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद आफिस के बाथरूम में बन्द कर वहां मौजूद छह लाख 12 हजार रूपये नकद व इंजन आयल से भरे गत्ते लेकर फरार हो गए। 1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement