Appeal to protect cows-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गायों की रक्षा करने की अपील

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 6:41 PM (IST)
गायों की रक्षा करने की अपील
टोंक । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने टोंक जिले के बनेठा में वीर तेजाजी महाराज के मंदिर प्रागंण में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। डॉ. शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को तेजा दशमी की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश धर्म और संस्कृति की विविधता का जीवंत उदाहरण है और प्रदेश में स्थानीय देवी-देवताओं का बड़ा महत्व है। सभी लोग सामूहिक रूप से बिना धर्म-जाति के भेदभाव के तेजाजी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने व समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सरकार द्वारा गाय को बेसहारा छोड़े जाने पर गायों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement