Apna dal workers Conference held -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपना दल का जिला कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 11:12 AM (IST)
अपना दल का जिला कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न
कौशाम्बी। चायल तहसील के मूरतगंज मेला बाग में अपना दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल थी। कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तो पहले कार्यकर्ताओं के द्वारा जमा भीड़ का अभिवादन किया। फिर यूपी की दो प्रमुख पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज हमारे यूपी के विकास में सपा बसपा अवरोधक का काम कर रही है‌। केन्द्र से यूपी के विकास के लिए जो भी सम्भव हो हमेशा मदद करता है पर यूपी के लोगों को यहाँ की दो प्रमुख पार्टियाँ हमेशा ही गुमराह करती है। साथ ही नोट बंदी पर अनुप्रिया ने कहा की नोट बंदी एक बहुत ही अच्छा कदम है आप लोगो को घबराने की की कोई जरूरत नही है आज थोड़ी सी दिक्कत जरूर है पर इससे आने वाले कुछ दिनों में भारत की नयी तस्वीर दिखेगी।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement