अपना दल का जिला कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न

नोट बंदी मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज नोट बंदी से सबसे ज्यादा कोई पार्टी प्रभावित हुई है तो वह 15 साल से देश को लूटने वाली पार्टी जिनके शासन काल में कई घोटाले हुए है। अभी लखनऊ में शिक्षकों पर लाठी चार्ज मामले में अनुप्रिया ने कहा कि शांतिपूर्ण अपनी मांगो को लेकर धरना करने वाले शिक्षकों पर लाठी चार्ज करवाना प्रदेश सरकार की सब सुनियोजित चाल है। इसके अलावा विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगे अपना दल के टिकट से चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विधान सभाओं से भारी भीड़ इकठ्ठा कर कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना दम दिखाया। कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्य रूप से अपना दल के जिलाध्यक्ष डां भागीरथ पटेल, प्रदेश सचिव धर्मराज पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करूण शंकर, दिनेश शुक्ल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?
कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features



