khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 9:07 PM (IST)
जिला
कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक राष्ट्र के स्तंभ हैै।
उनका सम्मान और सुविधाएं सुनिश्चित करना हम सबका नैतिक दायित्व है।
संस्कारी युवा समाज की पूंजी है। संस्कारवान समाज का सृजन वरिष्ठजनों से ही
संभव है। उन्होंने बताया कि केशवरायपाटन एवं हिण्डोली में पेंशनर्स की
सुविधा के लिए शीघ्र ही सहकारी उपभोक्ता भण्डार खोल दिए जाएंगे। यह सुविधा
अप्रेल से शुरू होगी।
समारोह में पेंशनर समाज के अध्यक्ष चर्तुभुज
महावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दुबे, महामंत्री रामेश्वर मीणा सहित
उपशाखा अध्यक्ष उपस्थित रहे। इससे समारोह के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि
संभागीय आयुक्त कोटा रघुवीर मीणा ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक पेंशनर
विभाग रामगोप मीणा, जिला कोषाधिकारी महेशचंद मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश जैन ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 140 पेंशनरों को सम्मानित किया गया।