कैथल । जिला बार एसोसिएशन कैथल ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। कोर्ट परिसर में एकत्रित हुए कैथल के वकीलों ने कहा कि हम चीन में बने उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने कहा कि न सिर्फ कैथल के वकील बल्कि उनके परिजन भी चाइनिज वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा चीन द्वारा हमारे विरोधी पाकिस्तान का साथ देना निंदनीय है। इसी बात के चलते जिला बार एसोसिएशन व वकीलों ने संकल्प लिया है कि वे चीनी लडिय़ां व अन्य सामान की खरीद नहीं करेंगे। प्रधान ने कहा कि दुश्मन का साथ देने वाला भी दुश्मन ही होता है। इसलिए चीन को वे दिखा देंगे कि दुश्मन का साथ देना कितना अच्छा होता है। गौतम ने कहा कि त्योहारों के दिनों में चीन के बने सामान की बहुत ज्यादा बिक्री होती है। इसलिए इन त्योहारों के दिनों में हम, हमारे रिश्तेदार व दोस्त चीन का सामान नहीं खरीदेंगे।