Annkut reserves on the sidelines of the event-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्नकूट के मौके पर भंडारों का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 3:28 PM (IST)
अन्नकूट के मौके पर भंडारों का हुआ आयोजन
बठिंडा। श्री गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के मौके पर शहर के कई मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया। वहीं भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस के मौके पर लंगर भी लगाए गए। अमरीक सिंह रोड स्थित श्री अन्न वैष्णो मंदिर में हुए विशाल अन्नकूट भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान की प्रसादी ली। वहीं शहर के एसएसडी सभा के हाथी वाला मंदिर, मेहना चैक में प्राचीन शिव मंदिर, डाकखाना बााजार में प्राचीन श्री हनुमान मंदिर बंगलेवाली धर्मशाला, कोतवाली के पास श्री हनुमान मंदिर, अंकार सिनेमा के पीछे वैष्णू माता मंदिर, श्री संतोषी माता मंदिर और राधा दामोदर मंदिर सहित कई मंदिरों में अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा दिवस के संबंध में अमरीक सिंह रोड स्थित बठिंडा पलंबर कर्मचारी संघ की ओर से लंगर का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़े :ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड,एक साथ 83 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement