महिलाओं का यह भी कहना है कि उनको वर्दी के लिए दी जाने वाली रााशि भी बहुत
कम है ऐसे में उस राशि को भी बढाया जाए। उन्होंने साफ किया कि तीन साल के
बाद भी भाजपा सरकार अपने वादे को पूरा नही कर रही है जबकि चुनाव से पहले
बडे बडे वादे कर आंगनवाडी कार्यकर्ताओंं को लुभाने का काम किया था लेकिन अब
सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है।