Anganwadi workers protest to demand confirmation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्थायीकरण की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं विराेध प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 9:15 PM (IST)
स्थायीकरण की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं विराेध प्रदर्शन
उदयपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज स्थायीकरण की मांग को लेकर एक बार फिर जिला कलेक्ट्री का रुख किया। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्री के बाहर सैकडों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमा होने के बाद राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की सबसे बडी मांग स्थाईकरण की है और जब तक स्थायी नहीं किया जाता, तब तक न्यूनतम मानदेय 15 हजार होना चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि सरकार ने उन्हें दो विभागों के बीच फंसा रखा है, फिर भी स्थायीकरण नहीं किया जा रहा है, जबकि उनसे काम तो राज्य कर्मचारी से भी ज्यादा लिया जाता है, इतना ही नहीं आंगनबाड़ी केन्द्र की महिलाओं को यह भी कहना था कि आंगनबाडी़ केन्द्र आने वाले बच्चे सबसे छोटे होते है, जबकि वहां पर न तो गर्मी की छुट्टी होती है, न ही सर्दी की। ऐसे में आंगनवाडी केन्द्र पर भी दोनों मौसम में छुट्टिया होनी चाहिए।

[@ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement