Anchor ate poison, death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंकर ने खाया जहर, मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 11:26 PM (IST)
एंकर ने खाया जहर, मौत
अलवर । भिवाड़ी में हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में रहने वाली 21 वर्षीय एक लडक़ी ने जहर खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतका का नाम पायल सोनी था और वो करीब 3 साल पहले भिवाड़ी के कई लोकल न्यूज़ चैनल में बतौर एंकर काम कर चुकी है । हमेशा मुस्कराती रहती पायल सोनी की मौत का राज राज बनकर ही रह गया। परिजनों को भी उसके इतने बड़े फैसले का आभास तक नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक पायल ने अपने घर के सामने बने पार्क में काफी देर तक बेठी थी और उसने वहीं जहर खाया । परिजन को जब जहर खाने की जानकारी हुई तो वो उसे भिवाड़ी निजी अस्पताल लेकर गए जहा डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। गुडग़ांव के पास ही पायल जिंदगी की जंग हर गई। भिवाड़ी फूलबाग पुलिस ने पायल का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोप दिया और जहर खाने जे कारणों का पता लगाने में जूट गयी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement