Ambedkar statue, stress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दबंगों ने आलापुर में तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, तनाव

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 8:09 PM (IST)
दबंगों ने आलापुर में तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, तनाव
आलापुर। अंबेडकर नगर। जिले के आलापुर में दबंगों की ओर से शुक्रवार रात अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया और वे आक्रोशित हो गए। पुलिस और उपजिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने नई प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव का है, जहां अंबेडकर पार्क के पास स्थित अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने क्षति पहुंचाई। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि शरारती तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है। जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटना कानून व्यवस्था के माथे पर कलंक है। उन्होंने अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement