Amar Singh pray in vindhydham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमर सिंह और जयाप्रदा ने विंध्य धाम में टेंका मत्था, किया कुंवारी कन्याओं का पूजन

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 11:06 PM (IST)
अमर सिंह और जयाप्रदा ने विंध्य धाम में टेंका मत्था, किया कुंवारी कन्याओं का पूजन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीस महासचिव व राज्यसभा सांसद अमर सिंह और वालीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा ने नवमी तिथि को मां विंध्यवासिनी धाम में मत्था टेंका। इसके बाद कुंवारी कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराया। विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेला के दौरान अमर सिंह फैंस एसोसिएशन की तरफ से मोती झील में नौ दिनों से भंडाया चल रहा था। नवमी को कुंवारी कन्याओं का पूजन व भोजन कराकर अमर सिंह ने भंडारा का समापन किया। अमर सिंह ने कुंवारी कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिए। देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए। इस मौके पर भंडारे के आयोजक विजय उपाध्यायए दिनेश्वर पति त्रिपाठी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement