कपूरथला। आॅल इंडिया महाजन सभा की ओर से रविवार को कपूरथला जिला और राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महाजन भवन में राष्ट्रीय प्रधान मूर्ति महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कई समस्याओं पर चर्चा की गई। कपूरथला में हुए कार्यकारिणी विस्तार के तहत समाजसेवक यश महाजन को राष्ट्रीय उपप्रधान, प्रिं राकेश महाजन को राष्ट्रीय सचिव, नत्थुराम महाजन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और नगर पार्षद धर्मपाल महाजन को हरिद्वार का विशेष सदस्य बनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय प्रधान मूर्ति महाजन ने कहा कि अब सभी सदस्य आपसी प्यार और भाईचारे के साथ आपसी सहयोग से समाज के विकास में सहयोग दें। वहीं पदाधिकारियों ने उन्हें मिली जिम्मेदारी का इमानदारी से पालन करने की बात कही। इस मौके पर डाॅ. कसूरी महाजन, डाॅ. जगदीश महाजन, इंजी. रवि महाजन, राजपाल महाजन, विजय महाजन, हनी महाजन, सुशांत महाजन, मनी महाजन, काका महाजन, रमन महाजन, रिंकू महाजन, राकेश महाजन, राजकुमार महाजन, लवली महाजन, राज महाजन फगवाड़ा, दलीप महाजन, साहिल महाजन, राघव महाजन, अनिल महाजन, अजय महाजन और कंवल महाजन सहित सैंकड़ों महाजन सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थनयह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS