Advertisement
अलीगढ़ पुलिस ने 238 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन लोगों को वापस किए

उन्होंने कहा कि सीईआईआर पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक आधुनिक तकनीकी प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को उनके आईएमईआई नंबर के आधार पर ब्लॉक और ट्रेस किया जा सकता है। नागरिक इस पोर्टल पर स्वयं भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगती है और उसे वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।
अलीगढ़ पुलिस की साइबर सेल और संबंधित विभागों ने काफी समय से इन फोनों की तलाश कर रहे थे। इसके लिए कई टीमों का भी गठन किया गया था, जो लगातार फोन को ट्रेस कर रही थी। लोगों के दस्तावेज दिखाने पर फोन वापस किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल खो जाने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, आईएमईआई नंबर को सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर मोबाइल को आसानी से ट्रेस किया जा सके।
फोन लेने आए लोगों ने बताया कि मोबाइल में उनकी निजी यादें, जरूरी दस्तावेज और काम से जुड़ा महत्वपूर्ण डाटा था, जिसके वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। वो लोग फोन मिलने की आशा ही भूल गए थे, लेकिन अलीगढ़ पुलिस की वजह से उनको उनका फोन वापस मिल पाया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलीगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


