Agarwal Vaishya Samaj Sets an Example of Social Service by Distributing Free Sweaters, Shoes, Socks, and Food Items on its Foundation Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अग्रवाल वैश्य समाज ने स्थापना दिवस पर नि:शुल्क स्वेटर, जूते, जुराब एवं खाद्य सामग्री वितरित कर पेश की समाजसेवा की मिसाल

khaskhabar.com: सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 4:15 PM (IST)
अग्रवाल वैश्य समाज ने स्थापना दिवस पर नि:शुल्क स्वेटर, जूते, जुराब एवं खाद्य सामग्री वितरित कर पेश की समाजसेवा की मिसाल
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज जिला महेन्द्रगढ़ इकाई द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आज एक विशेष सामाजिक एवं मानवसेवा परक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों व परिवारों को नि:शुल्क स्वेटर, जूते, जुराब और खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मोहल्ला बांस, नारनौल में संपन्न हुआ। ज्ञात रहें कि अग्रवाल वैश्य समाज इस वर्ष अपना 17वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सिटी थाना नारनौल के एसएचओ मुकेश कुमार व हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो थाना नारनौल के सब-इंस्पेक्टर दीपक सिंगला मौजूद रहें तथा दी महेन्द्रगढ़ सैंट्रल कॉरपोरेटिव बैंक लि. के डॉयरेक्टर विनोद चौधरी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहें। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्लस्टर हेड प्रिंसिपल ब्रह्म प्रकाश, पाटीकरा मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसएचओ मुकेश कुमार व सब इंस्पेक्टर दीपक सिंगला अग्रवाल वैश्य समाज की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा केवल दान नहीं, बल्कि मनुष्यता की नींव है। अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा सेवा और भाईचारे की प्रेरणा देता आया है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव और आपसी सहयोग का वातावरण तैयार होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनोद चौधरी ने कहा जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े देना केवल वस्त्र प्रदान करना नहीं, बल्कि उनकी मुस्कान को सुरक्षित करना है। यह कार्य प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नारनौल में आयोजित यह कार्यक्रम केवल वस्त्र वितरण नहीं था, बल्कि मानवता के विस्तार और सामाजिक एकता का संदेश था।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा सामाजिक अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। विशेष रूप से शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य सेवा, युवा प्रोत्साहन तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम भी आने वाले समय में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज की असली ताकत संगठन, सहयोग और सेवा है। हम अपने संसाधन समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति, पुलिस विभाग की सराहना, समाज के पदाधिकारियों का उत्साह और संगठन के लोगों की सक्रियता सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सेवा और संकल्प का सफल प्रतीक बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने किया।इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक सुरेश चौहान एवं अध्यापिका अनु यादव का मुख्य अतिथि द्वारा शॉल बना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक, संजय मित्तल, मुकेश जैन, सुमित अग्रवाल, निखिल जैन, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि गर्ग मोनू भाटा, नारनौल विधानसभा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, युवा जिलाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष रचना अग्रवाल, जिला महिला उपाध्यक्ष मधु गोयल, नीता गुप्ता, सुनीता गोयल, बबली जैन, रेखा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष सीताराम सर्राफ, महेंद्र बंसल, तुलसी गोयल, अशोक कंछल, सुमत जैन, धर्मेंद्र सिंघल, विनोद सिंघल, नीरज गर्ग, प्रदीप संघी, प्रेम गुप्ता, राम गोपाल गोयल सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement