After Refusing to marry the rape with minor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादी के लिए मना करने पर नाबालिग से गैंगरेप

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 6:20 PM (IST)
शादी के लिए मना करने पर नाबालिग से गैंगरेप
कन्नौज में एक लड़की की खरीद फरोख्त और उसके साथ दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला सामने आया है । लड़की को बिहार से खरीद कर लाया गया और कुछ दिन रखने के बाद उसे दूसरे को बेच दिया गया। जहां उस पर शादी के लिए दबाव बनाया गया। जब लड़की ने शादी से इंकार कर दिया तो उसी गांव के चार लोगों ने लड़की के साथ बंद कमरे में गैंगरेप किया। जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र निवासी फूल सिंह पीड़ित लड़की को छपरा बिहार से खरीद कर लाया था। कुछ दिन बाद फूल सिंह ने लड़की को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपूर्वा गांव में छोटू नाम के आदमी को बेच दिया। जहां छोटू उसपर शादी के लिए दवाव बना रहा था। लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के राजी न होने पर उसे गांव के छुन्ना के घर रोक दिया गया क्योंकि छुन्ना की बहू बिहार की ही थी। लड़की बराबर शादी के लिए मना कर रही थी जिसके चलते 15 तारिख को चार लोग पीड़ित लड़की को एक बंद मकान में ले गए और चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने दो लोगों के चेहरे पहचान लिए जबकि दो को पहचान नहीं सकी । जब मामले ने तूल पकड़ा तो आनन- फानन में पुलिस ने चारों दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement