20 घंटे खत्म हुआ रेस्क्यू
आपरेशन, मलवा हटाने का
काम शुरू
khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 10:05 AM (IST)
कानपुर । पुखराया में रविवार को रेल हादसे में
बोगियों के बीच फंसे लोगों को सेना ने लगभग 20 घंटे एक बड़ा रेस्कयू आपरेशन चलाकर
134 शवों को बाहर और 300 से ज्यादा घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। रेस्कयू आपरेशन खत्म होने के बाद रेलवे विभाग मलवा हटाने का काम कर रहा है।
रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते झांसी
मंडल में कानपुर देहात पुखराया स्टेशन पर इंदौर से पटना (राजेन्द्रनगर) जा रही
एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी खराबी के चलते भीषण रेल हादसा हो गया। इस घटना के बाद
तकरीन 150 से ज्यादा लोगों की मरने और 300 से अधिक घायलों की बात सामने आ रही है।
इस दर्दनाक हादसे में बोगियां के बीच फंसे लोगों को सेना के जवानों ने 20 घंटे से
अधिक समय लेकर रेस्कयू आपरेशन अभियान चलाने के बाद 134 शवों को बाहर और घायलों को
इलाज के लिए भेजा गया है।
लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में