Administration Cracks Down on Illegal Gas Storage in Hapur; 32 Cylinders Seized from Residence, Case Registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 4:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हापुड़ में अवैध गैस भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, घर से 32 सिलेंडर ज़ब्त, मामला दर्ज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 मार्च 2026 09:32 AM (IST)
हापुड़ में अवैध गैस भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, घर से 32 सिलेंडर ज़ब्त, मामला दर्ज
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने छापेमारी के दौरान एक निजी आवास से कुल 32 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा बलियान ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात करीब 9 बजे एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान एक घर से 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर ज़ब्त किए गए। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भ्रामक खबरों पर लगाम और आपूर्ति का आश्वासन
अधिकारी ने जिले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हापुड़ में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा "हापुड़ में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसी भी नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है। लोग सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी गैस एजेंसियों से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।"
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी या अवैध भंडारण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement