भीलवाड़ा । शहर में प्रशासनिक अधिकारियो ने शनिवार को लगभग आधा दर्जन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने 93 किलो पॉलिथिन थैलियां बरामद की। इस बीच, एक दुकान पर टीम के साथ अभद्रता भी की गई।
एसडीएम उम्मेद सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश से पॉलिथिन थैलियां बिक्री की सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर परिषद के कर्मचारियों को लिया गया है। हमने सेवा सदन रोड, स्टेशन मार्ग व बाजार नंबर तीन व आस-पास के क्षेत्र की आधा दर्जन दुकानों पर जांच की है। इन सभी दुकानों से लगभग 92 किलो 880 ग्राम पॉलिथिन थैलियां बरामद हुई। उन्होंने सात दिन में दुबारा अभियान चलाने की बात भी कही। इस टीम में एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर परिषद स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार, होमगार्ड स्टॉफ व सफाई कर्मचारी भी शामिल थे।