संभल। कस्बा बहजोई में आज एक व्यक्ति पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटना का पीडित मुरादाबाद निवासी मुजम्मिल मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वह बहजोई में फेरी कर रहा था। इसी दौरान दो
बाइक सवार लोग आए और उस पर तेजाब फेंक दिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद
रेफर कर दिया है ।
सुरेश बाबु यादव सीओ चंदोसी ने बताया कि मुजम्मिल ने पुलिस को बताया है कि संभल की पंजू सराय के रहने वाले यासीन और सलीम की बहन से लगभग 2 साल
पूर्व निकाह हुआ था, लेकिन करीब 1 साल से किसी बात को लेकर पति-पत्नी में
विवाद हो गया। केस चल रहे हैं। मुजम्मिल ने कई बार अपनी पत्नी
को बुलाने की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ती चली गई। आज उसके साले यासीन
और सलीम ने मिलकर घटना को अंजाम दे दिया। बहजोई पुलिस मामले की जाँच कर
रही है ।