Advertisement
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, गोंडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस पलटी, 38 यात्री घायल

सवारियां नींद में थी जब अचानक झटके के साथ सबकी नींद खुली। सवारियां एक दूसरे पर गिरी पड़ी थीं और चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे कुछ लोग बाहर निकले तो देखा बस डिवाइडर से टकरा कर पूरी तरह पलट गई थी।
हादसे की जानकारी मिलते हि तिर्वा थाना पुलिस और यूपीडा की रेसक्यू टीम एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने हादसे में घायल 38 सवारियों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जिनमे तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। 38 घायलों में 30 लोग गोण्डा के रहने वाले हैं।
कन्नौज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रजनीश यादव ने बताया कि, हादसे में 38 यात्री घायल हो गए है। जिसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया बाकि घायलों का इलाज जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


