सिरसा। सिरसा के गांव साहुवाला के पास नेशनल हाईवे 9 पर एक भीषण सडक़ हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 48 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार सिरसा के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब गांव साहुवाला के पास दो केंटर की भिंडत हुई। जानकारों के मुताबिक केंटर की भिडंत के बाद केंटर पलट गए। हादसा सोमवार देर रात को हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रसाशन ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए एसपी सतेंदर गुप्ता भी पहुंचे।
गोगामेड़ी मेले से लौट रहे थे