khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 11:30 AM (IST)
दरअसल पंजाब के फाजिल्का जिले से राजस्थान के गोगामेड़ी मेले में आए
श्रद्धालुओं से भरा हुआ एक केंटर सिरसा होते हुए फाजिल्का लौट रहा था। गांव
साहुवाला और पन्नीवाला के पास ही सामने से आ रहे एक केंटर से उसकी भिडंत
हो गई। भिंडत के बाद एक केंटर पलट गया। जिससे उसमें सवार सभी यात्रियों को
गम्भीर चोट आई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 लोग घायल हो गए।
केंटर में सवार घायलों ने बताया की नेशनल हाईवे पर सडक़ निर्माण का काम चल
रहा है। जिस वजह से दोनों केंटर एक रोड पर चल रहे थे। दोनों केंटर आमने
सामने आते ही भिड़ गए। पुलिस अधीक्षक सतेंदर गुप्ता ने बताया की देर रात की
घटना है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है तथा हादसे के कारणों
की जांच की जा रही है।