ABVP national convention held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न,मूंढ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 5:48 PM (IST)
एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न,मूंढ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत
बाड़मेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन अटल बिहारी वाजपाई मैदान ड़ॉ अम्बेडकर नगर भंवर कुंआ इंदौर में सम्पन्न हुआ। जिला संयोजक गणेश शर्मा ने बताया की अधिवेशन में हिंदुस्तान के कोणे कोणे से दस हजार युवा तरुणाई ने भाग लिया अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के आतिथ्य में किया गया। इस दौरान आगामी कई कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना , कार्यक्रम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न प्रांतों से आये कार्यक्रर्ताओं ने अपनी संस्कृति का परिचय दिया। अधिवेशन के दौरान शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया जो इंदौर के मुख्य मार्गों में देशभक्ति के जयकारों के साथ खुला अधिवेशन के साथ सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान एक सत्र में प्रदेश अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रदेश में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना बनाई गई। साथ ही नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डॉ आनन्द पालीवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बाड़मेर से वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरपतराज मूंढ को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। नगर मंत्री देव गोदारा ने बताया कि मूंढ को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत करने से स्थानीय युवाओं ने ख़ुशी मनाकर प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। एबीवीपी टीम ने किया महाकालेश्वर के दर्शन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बाड़मेर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाकालेश्वर ज्योतिलिंग के दर्शन कर राष्ट्र के शुभ मंगल की कामना की। इस अशिवेशन में बाड़मेर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरपतराज मूंढ, विभाग प्रमुख विजेन्द्र गोदारा, जिला संगठन मंत्री अमन गोयल, जिला संयोजक गणेश शर्मा, सह संयोजक विजयसिंह तारातरा, जिला छात्रा प्रमुख लीला लखारा, मोहिनी सियोल, देव गोदारा बायतु, महेंद्रसिंह चोहटन, कैलाश खत्री चोहटन, ममता कुर्डिया, महेंद्रसिंह हड़वा, सहित 25 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement