AAP target central govt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार पर निशाना

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 7:32 PM (IST)
आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार पर निशाना
पंचकूला। आम आदमी पार्टी की पंचकूला ईकाई की ओर से बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने शहर में जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान योगेश्वर शर्मा ने कहा कि देश की भाजपा सरकार को अब तो पाक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है। आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के सुशील मेहता, के.एल. खोखर, कपिल थनेजा, विजय पेतका, सुरेंद्र परमार, सुरेंद्र राठी, बलदेव सिंह, जगदीप अत्री, पूजा भारद्वाज, अनुराधा, सारिका, संजू, मनिंद्र सिंह, कृष्ण बावला सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement