aap protest against candidate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आप के उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 10:03 PM (IST)
आप के उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन
जालंधर। अपने उम्मीदवारों का नाम ऐलान करके विधान सभा चुनावों में पंजाब विजय करने का ख्वाब सजाए बैठे आम आदमी पार्टी का विवादों से पीछा छूटता नजर नहीं आ रहा है। आप की ओर से अब तक उमीदवारों की तीन लिस्टें जारी की गई है और तीनों बार उमीदवार ऐलान किये जाने के बाद पार्टी के वालंटियरों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में जारी की गई तीसरी लिस्ट में भी कई लोगों को पार्टी का उम्मीदवार ऐलाने जाने के बाद आप के वालंटियरस में पार्टी हाईकमांड खिलाफ तीखा रोस और निराशा देखने को मिली। आप की और से विधान सभा हल्का करतारपुर से वाल्मीकि भाईचारे से संबंधित चंदन ग्रेवाल को पार्टी का उमीदवार ऐलाने जाने के बाद आप वालंटियरस में तीखा रोष है । हल्का करतारपुर के आप वर्करों ने मंगलवार को पार्टी के दफ्तर के बाहर रोस धरना लगाया और हाईकमांड के खिलाफ जम कर नारेबाजी की आप वर्करों ने पार्टी पर जातपात की राजनीतिकरने गम्भीर आरोप लगाये । यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement