aap mp harinder singh khalsa joins bjp -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी के सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा का दामन थामा

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मार्च 2019 2:54 PM (IST)
आम आदमी पार्टी के सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा का दामन थामा
चंडीगढ़/दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले देश में राजनीतिक दलों के नेताओं में भागदौड़ की स्थिति बनी हुई हैं। रोजाना हर कोई नेता अपनी पार्टी छोडक़र दूसरी पार्टी में जा रहा है। उसे जाते ही पार्टी टिकट भी दे रही है। नेताओं के दलबदल करने का नाम थमता नजर नहीं आ रहा है। इसमें नया नाम जुडा है। आम आदमी पार्टी के पंजाब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट एमपी हरिंदर सिंह खालसा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया है। दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के लोकसभा में 4 सांसद हैं और ये सारे पंजाब से आते हैं। आपको बताते जाए कि आम आदमी पार्टी पहले ही फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा सांसद हरिंदर सिंह खालसा को निलंबित कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement