A person who went to graze buffaloes went missing, his body was found in a pond the next day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भैंस चराने गया व्यक्ति हुआ लापता, अगले दिन पोखर में मिली लाश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024 12:41 PM (IST)
भैंस चराने गया व्यक्ति हुआ लापता, अगले दिन पोखर में मिली लाश
धौलपुर। सैपऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कैंथरी के घुघरई गांव में गुरुवार को भैंस चराने गया व्यक्ति अचानक लापता हो गया। सूचना मिलने के बाद जब घर वालों और ग्रामीणों ने तलाश की तो उसके मोबाइल, कपड़े औऱ छाता एक तालाब के किनारे रखे मिले। अगले दिन सुबह उसकी लाश मिली। मृतक का नाम अशोक पुत्र मोतीराम उम्र करीब 46 साल बताई जा रही है। कैंथरी ग्राम पंचायत के सरपंच अजयकांत शर्मा ने बताया कि अशोक का गुरुवार को जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीमें बुलाई गईं। लेकिन, अंधेरा होने के कारण गुरुवार रात को अशोक का कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और एसडीआरएफ टीमों ने शुक्रवार सुबह फिर सर्च अभियान चलाया तो अशोक की लाश मिल गई। परिवार वालों को आशंका है कि संभवतः तालाब में घुसी भैंसों को निकालने के लिए अशोक अपना मोबाइल, जूते और कपड़े आदि तालाब किनारे रखकर पानी मेंं गया होगा। उसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अशोक लोधा की मृत्यु से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement