Advertisement
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

दमकल विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि संबंधित भवन के तीन हिस्सों में अन्य फैक्ट्रियां भी संचालित थीं। इस कारण आसपास की इकाइयों में आग फैलने से रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ी और फायर फाइटिंग मुख्य रूप से भवन के सामने वाले हिस्से से की जा रही थी। भवन के अंदर आग और धुएं की अधिकता के कारण स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। इसके बावजूद फायर यूनिट के कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरण बीए सेट (ब्रीदिंग अप्रैटस सेट) पहनकर भवन के अंदर प्रवेश किया।
दमकलकर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग के स्रोत तक फायर फाइटिंग की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद भवन में मौजूद अलग-अलग हिस्सों को भी जांचा गया, ताकि कहीं कोई आग या सुलगता हुआ हिस्सा बाकी न रह जाए। दमकल विभाग के मुताबिक, इस अग्निकांड में कुल सात दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। आग पूरी तरह बुझाए जाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थिति का जायजा लिया गया। आग के कारण फैक्ट्री में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
हालांकि, अभी आग लगने के कारणों और संपत्ति के कुल नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। फायर विभाग की तत्परता और दमकल कर्मियों की कार्रवाई के चलते आग को आसपास की फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्र के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


