हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव सामना के श्मशान
घाट में निर्माण कार्य करते हुए एक मजदूर से पीलर का सरिया बिजली की लाईन में लगने
से एक मजदूर की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को आनन-फानन में
ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गांव में हुए
हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई, मतृक के परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद हापुड के धौलाना
क्षेत्र के गांव समाना निवासी सुलेमान ने जानकारी देते बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र नौसाद गांव में
शमशान घाट में चल रहे निर्माण कार्य में
पांच लोगों के साथ मजदूरी कर रहा था। कार्य करते हुए एक मजदूर से निर्माण
कार्य के उपर से गुजर रही 14 हजार वोल्टेज करंट वाली लाइन से निर्माण कार्य चल रहे
पीलर का सरिया बिजली की लाइन से टच हो गया। जिससे बिजली की चपेट में आने एक मजदूर
की मौके पर ही मौत हो गई। और तीन मजदूर बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से
घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों ने उपचार हेतू स्थानी नर्सिंगहोम
में भर्ती कराया। निर्माण करा रहे ठेकेदार को जब घटना के बारे पता लगा कि उपर से
बिजली लाइन गुजर रही है तो उसे बिजली घर से शटडाउन लेना चाहिए। जिससे मजदूर की
जांन बच सककी थी, घटना के बाद से ठेकेदार मौके से फरार हो गया।