375 km human chain by creating awareness for voting will become history in Gonda Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोंडा : मतदान जागरुकता के लिए 375 किमी मानव श्रृंखला से रचेंगे इतिहास

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 6:14 PM (IST)
गोंडा : मतदान जागरुकता के लिए 375 किमी मानव श्रृंखला से रचेंगे इतिहास
प्रभारी स्वीप अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि कर्नलगंज से परसपुर, बेलसर, तरबगंज, नवाबगंज, टिकरी, मनकापुर, दतौली चीनी मिल, धानेपुर, बाबागंज (श्रीनगर), इटियाथोक, खरगूपुर, गोकरन शिवाला, आर्यनगर, कौड़िया बाजार, रामापुर और कटरा बाजार होते हुए उद्गम स्थल तक मानव शृंखला का 225 किमी लम्बा आयताकार घेरा बनाया जाएगा। इसके अलावा गोंडा-बलरामपुर मार्ग तथा बहराइच-फैजाबाद मार्ग पर भी 75-75 किमी लम्बी मानव शृंखला बनेगी, जो बहराइच मार्ग पर घुचुआपुर से शुरु होकर आर्यनगर, ठढ़वरिया, गोंडा नगर, खोरहंसा, दर्जीकुआं, बालेश्वर गंज, वजीरगंज और नवाबगंज होते हुए कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर खत्म होगी। जबकि लखनऊ मार्ग पर भंभुआ से शुरू होकर कर्नलगंज, चौरी चौराहा, बालपुर, गोंडा नगर, सुभागपुर और इटियाथोक होते हुए जयप्रभा ग्राम (महराजगंज) तिराहे पर समाप्त होगी। सेक्टर और जोन बनाये गय हैं। डीएम ने बताया कि मानव शृंखला को मूर्त रूप देने के लिए सभी मार्गों को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। एक सेक्टर प्रभारी को पांच किमी का स्थान भरने की जिम्मेदारी दी गई है। इनके पर्यवेक्षण में हर किलोमीटर पर किमी. नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

[@ यूपी चुनाव: युवाओं में क्रेज, कटिंग करा बालों में बनवा रहे हैं चुनाव चिन्ह]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement