इलाहाबाद : नये साल के आगमन से ठीक पहले
शिक्षकों खूबसूरत तोहफा मिला है। 1870 शिक्षकों को मनचाहे जिलों में तैनाती दी गई
है। यह सब संभव हुआ है बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतर जिला तबादले की बहुप्रतीक्षित
सूची से। विभाग की यह दूसरी सूची है, जिसमें 1870 शिक्षकों के आवेदन पर
उन्हे मनचाही तैनाती दी गई है । जबकि 21 अगस्त को जारी हुई पहली सूची में बड़े
पैमाने पर 15087 शिक्षकों को मनचाही नियुक्ति मिली थी। विभागीय आदेश में शिक्षकों
को संबंधित स्कूल में त्वरित रूप से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]