Advertisement
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान

अंतरराष्ट्रीय मधुमेह महासंघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन के डेटा की मानें तो वयस्क आबादी इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित हो रही है। ज्यादा तनाव और खराब जीवनशैली की वजह से दुनिया भर में हर 9 में से 1 वयस्क इस बीमारी का शिकार है और 40 फीसदी युवाओं को पता ही नहीं कि वे इस बीमारी से जूझ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो 2025 तक दुनिया भर में लगभग 830 मिलियन लोगों को मधुमेह है और आगे भी ये आंकड़ा बढ़ने वाला है।
विश्व मधुमेह दिवस पर सबसे पहले ये जानते हैं कि मधुमेह क्या है। खाना खाने के बाद हमारा शरीर ग्लूकोज बनाता है, जो ऊर्जा देने का काम करता है, लेकिन ग्लूकोज को ऊर्जा के लिए रक्त और कोशिकाओं तक पहुंचाने के लिए इंसुलिन हार्मोन की जरूरत पड़ती है। पैंक्रियाज इंसुलिन बनाने का काम करता है, और अगर यह ठीक तरीके से इंसुलिन नहीं बनाता है, तो ग्लूकोज कोशिकाओं तक अच्छे से नहीं पहुंच पाता है और रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इस स्थिति को मधुमेह कहते हैं।
मधुमेह में टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज सबसे ज्यादा देखी जाती हैं। गर्भावस्था के समय भी मधुमेह की समस्या हो सकती है। टाइप 2 डायबिटीज और गर्भावस्था के दौरान होने वाले मधुमेह को समय रहते काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन टाइप 1 डायबिटीज एक खतरनाक स्टेज है, जिसमें पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना बिल्कुल बंद कर देता है। इस स्थिति में किडनी, आंखों और दिल पर दबाव बना रहता है।
आयुर्वेद में प्रीडायबिटीज को 'मधुमेह पूर्व अवस्था' कहा जाता है। आयुर्वेद में प्रीडायबिटीज के नियंत्रण के उपाय बताए गए हैं और माना गया है कि जीवनशैली और खान-पान में बदलाव के साथ इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। प्रीडायबिटीज के नियंत्रण के लिए मेथी का पानी बहुत कारगर है। इसके लिए रात के समय एक चम्मच मेथी को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को हल्का गुनगुना करके पी सकते हैं और कुछ मेथी के दाने चबा सकते हैं।
करेले और जामुन का रस या चूर्ण भी प्रीडायबिटीज में राहत देता है। इसके लिए सुबह खाली पेट करेले और जामुन का रस या पाउडर पानी में मिलाकर लिया जा सकता है। ये रक्त में शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। त्रिफला चूर्ण को कई बीमारियों का नाशक कहा जाता है। रात के समय इसे गुनगुने पानी में लेने से रक्त में शर्करा की मात्रा नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
इसके अलावा, रात में हल्दी वाला दूध और सुबह गिलोय का रस भी इस स्थिति में सहायक होते हैं। इसके साथ सफेद चावल, सफेद आटा और जूस पीने से परहेज करें। ऐसा करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। सिर्फ आहार में बदलाव लाने से कुछ नहीं होता, इसके साथ शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है। रोजाना 30 मिनट तक सैर करनी चाहिए। खाना खाने के बाद भी टहलने की आदत रखनी चाहिए और योग और प्राणायाम भी इसके लिए कारगर हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


