Advertisement
रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग, जानिए आयुष मंत्रालय से

दरअसल, हर इंसान का शरीर अलग होता है। किसी व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अच्छी हो सकती है, जबकि कोई किसी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझ रहा हो सकता है। ऐसे में दोनों के लिए योग का समय और अभ्यास एक जैसा नहीं हो सकता। इसलिए अपनी क्षमता को समझते हुए ही योग करना चाहिए।
कई बार लोग दूसरों को देखकर योग करने लगते हैं। अगर कोई व्यक्ति एक घंटे तक योग कर रहा है, तो दूसरा भी उतनी ही देर अभ्यास करने की कोशिश करता है। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। योग का फायदा तभी मिलता है, जब इसे अपनी जरूरत और शरीर की क्षमता के अनुसार किया जाए।
अगर आप पहली बार योग शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में कठिन आसन करने या लंबे समय तक अभ्यास करने से बचें। धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास का समय और स्तर बढ़ाएं। इस दौरान शरीर के संकेतों को समझना भी जरूरी है। किसी तरह का दर्द, चक्कर या असहजता महसूस होने पर अभ्यास रोक दें।
आयुष मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि योग का सही समय और अभ्यास तय करने के लिए योग शिक्षक या विशेषज्ञ की मदद ली जा सकती है। खासकर अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या पहले से कोई शारीरिक परेशानी है, तो बिना सलाह के कठिन योगासन न करें। विशेषज्ञ आपकी सेहत, उम्र और शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए सही अभ्यास और उसकी अवधि बता सकते हैं। इससे योग का अभ्यास सुरक्षित और फायदेमंद बना रहता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


