Hakini Mudra: To get rid of stress and anxiety, practice this Brain Power Mudra daily.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 11:36 AM (IST)
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
नई दिल्ली । आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मन को शांत और एकाग्र बनाए रखना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में योग और मुद्राएं शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी शांत रखने में मदद कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है, 'हाकिनी मुद्रा'। इसे एकाग्रता और मानसिक संतुलन से जुड़ी मुद्रा माना जाता है। 'हाकिनी मुद्रा' योग और ध्यान की एक विशेष हस्त मुद्रा है, जिसका नाम तीसरे नेत्र (आज्ञा चक्र) की देवी 'हाकिनी' के नाम पर रखा गया है। इसे 'मस्तिष्क शक्ति मुद्रा' या 'पावर पोज' भी कहा जाता है। दोनों हाथों की उंगलियों के सिरों को आपस में मिलाया जाता है। इसके नियमित अभ्यास से ध्यान लगाने और मन को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने 'हाकिनी मुद्रा' को सरल और महत्वपूर्ण हस्तमुद्रा बताया है, जिसे 'ब्रेन पावर मुद्रा' या 'पावर जेस्चर' भी कहा जाता है। यह तनाव और घबराहट को कम करता है। जो लोग लगातार चिंतित रहते हैं या डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह मुद्रा मानसिक शांति और संतुलन का काम करती है। साथ ही, यह आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करती है। इसे करने से न केवल व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति उत्साहित और प्रेरित महसूस करता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और ऊर्जा भी बढ़ती है।
इसके अलावा, हाकिनी मुद्रा नींद की गुणवत्ता को सुधारने में भी मदद करती है। दिनभर की थकान और तनाव के कारण कई लोगों को रात में नींद नहीं आती। इस मुद्रा का अभ्यास शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है और ऑक्सीजन का प्रवाह सुधारता है, जिससे नींद गहरी और संतुलित होती है। इसके नियमित अभ्यास से नर्वस सिस्टम, टिश्यू और सेल्स की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति दिनभर सक्रिय महसूस करता है।
आयुष मंत्रालय और योग दिशा-निर्देशों के अनुसार, हाकिनी मुद्रा बेहद सुरक्षित और सरल हस्त मुद्रा है, जिसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते। उंगलियों के सिरों को आपस में मिलाते समय उन पर ज्यादा जोर या दबाव न दें; उंगलियां केवल हल्की सी एक-दूसरे को छूने वाली स्थिति में होनी चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement