Advertisement
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका

अगर इस आसन को सही तरीके से किया जाए तो मस्तिष्क में रक्त संचार सुधरता है, जिससे स्मरण शक्ति और फोकस बेहतर होता है। नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह आसन हृदय के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इनवर्टेड पोजिशन में रक्त प्रवाह संतुलित होता है।
इस आसन में संतुलन बनाए रखने के लिए पूरा ध्यान शरीर पर केंद्रित करना पड़ता है। इससे मन इधर-उधर नहीं भटकता और धीरे-धीरे मानसिक सतर्कता भी बढ़ने लगती है। यह एक अत्यंत कठिन आसन है। अभ्यासकर्ता तभी इस आसन को करें, जब वह पिंचा मयूरासन में निपुण हों।
शुरुआत में इस आसन को हमेशा किसी कुशल और प्रमाणित योग शिक्षक की देखरेख में या दीवार के सहारे ही करें। वहीं, गर्भवती महिलाओं और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को यह आसन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर किसी भी व्यक्ति के कलाई, कंधे, गर्दन या पीठ में कोई गंभीर चोट या स्लिप्ड डिस्क की तीव्र समस्या हो, तो इसका अभ्यास न करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


