Advertisement
गुस्से पर काबू पाने के लिए रोजाना करें ये पांच योगासन, तनाव छूकर भी नहीं निकलेगा

शीतली प्राणायाम: गुस्से को कम करने में शीतली प्राणायाम असरदार है। जब हम गहरी सांस लेते हैं तो शरीर का तापमान और मन की उत्तेजना दोनों नियंत्रित होती हैं। गुस्से के समय शरीर और दिमाग गर्मी और उत्तेजना से भर जाते हैं, जिससे प्रतिक्रिया तेज और नियंत्रण कम हो जाता है। शीतली प्राणायाम करने से शरीर अंदर से ठंडा महसूस करता है और मन शांत होने लगता है, जिससे आप अपनी भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण कर सकते हैं। यह एक तरह से मन को ठंडक पहुंचाकर गुस्से को शांत करने की प्रक्रिया है।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम: मानसिक संतुलन के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम बेहद लाभकारी है। यह प्राणायाम दिमाग के दोनों हिस्सों को संतुलित करने में मदद करता है। जब दिमाग का संतुलन सही होता है, तो हमारी सोच अधिक स्पष्ट और शांत रहती है। गुस्सा अक्सर तभी आता है. जब दिमाग के कुछ हिस्से अधिक सक्रिय और उत्तेजित हो जाते हैं। अनुलोम-विलोम प्राणायाम के नियमित अभ्यास से यह असंतुलन दूर होता है और हम ज्यादा संयमित तरीके से अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर पाते हैं।
बालासन: बालासन भी गुस्से को कम करने में सहायक होता है। जब हम बालासन में झुकते हैं और शरीर को आराम देते हैं, तो मांसपेशियों में जकड़न कम होती है और दिमाग शांत होता है। गुस्सा अक्सर हमारी शारीरिक और मानसिक जकड़न से पैदा होता है और बालासन इसे दूर करने का काम करता है। यह आसन हमारे दिमाग को आराम देने और नकारात्मक भावनाओं को दूर करने में मदद करता है।
शवासन: यह बेहद प्रभावशाली आसन है। जब हम पूरी तरह से शरीर को ढीला छोड़ते हैं और ध्यान से सांस लेते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है। शवासन का अभ्यास मानसिक रूप से हल्का महसूस कराता है और गुस्से जैसी तीव्र भावनाओं को शांत करता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


