Advertisement
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली

'चक्की चालनासन' महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसे करते समय पेट के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है। जब अभ्यासकर्ता इस आसन में शरीर को गोल-गोल घुमाते हैं, तो पेट और कमर की मांसपेशियां बारी-बारी से खिंचती और सिकुड़ती हैं। इससे यूटेरस और ओवरी के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अच्छा ब्लड फ्लो मिलने से ये अंग सक्रिय रहते हैं और इनकी कार्यक्षमता भी बेहतर होती है।
इस आसन से पेल्विक मांसपेशियां लचीली होती हैं, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और भारीपन कम महसूस होता है। इसके नियमित अभ्यास से हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे पीरियड्स का चक्र धीरे-धीरे नियमित होने लगता है।
वहीं, पीरियड्स के समय पाचन बिगड़ना आम बात है। यह आसन आंतों की मालिश जैसा काम करता है, जिससे कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है। गर्भवती महिलाओं और हाल ही में पेट या हर्निया की सर्जरी कराने वाले लोगों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


